जोगापट्टी: दरवलिया पंचायत के वार्ड 13 में जल की पाइप लीक होने से सड़क पर हुआ जल जमाव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के दरवलिया पंचायत के वार्ड नंबर 13 में बीते 6 माह से नल जल का पाइप लीक होने से सड़क पर जल जमाव हो गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग आधिकारी समेत जनप्रतिनिधि कई बार ईसकी शिकायत किया लेकिन अभी तक इसको बनवाया नहीं गया।