जोगापट्टी: विशेष छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
नवलपुर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर फरार चल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया कर लिया है। गिरफ्तार बलडीहा गांव निवासी सीता राम , ढढ़वा गांव निवासी मैनेजर चौधरी , हृदया चौधरी,उमेश चौधरी के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था जिसके आलोक में थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया कि चारों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए बेतिया भेजा गया है।