कांके: रांची विश्वविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई, नेता प्रतिपक्ष भी हुए शामिल
Kanke, Ranchi | May 31, 2026 रांची विश्वविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार दोपहर करीब एक बजे जागरूकता रैली निकली गई। जागरूकता रैली में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। जागरूकता रैली में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और लोगों को तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी लोगों से तंबाकू का सेवन छोड़ने का आग्रह किया