इंदौर में आइसक्रीम कारखाने को लेकर रहवासियों का विरोध, थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के राजा राम नगर में आइसक्रीम कारखाने को लेकर विवाद सामने आया है।
रहवासियों का आरोप है कि कारखाने में काम करने वाले कुछ लोग शराब के नशे में मोहल्ले में विवाद और मारपीट करते हैं, जिससे महिलाओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों के मुताबिक, 2 अक्टूबर को कारखाने के सामने रहने वाले लोगों के साथ विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद मोहल्ले के लोग शिकायत लेकर बाणगंगा थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
रहवासियों का यह भी आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने घरों से बर्तन और सामान बाहर फेंककर कथित तौर पर कब्जे की कोशिश की।
इसके बाद 8 अक्टूबर को एक बार फिर मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि इस बार भी उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं ह
Indore, Indore | Oct 8, 2026