इंदौर में देर रात पुलिस का विशेष सर्चिंग अभियान
इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रात 12 बजे के बाद पुलिस ने विशेष पैदल सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान एसीपी जूनी इंदौर विजय चौधरी के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक गतिविधियों की जांच के लिए चलाया गया।
पुलिस टीम ने क्षेत्र में घूम रहे 15 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। पुलिस के अनुसार, अशांति फैलाने की स्थिति में पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि देर रात क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सर्चिंग अभियान जारी रहेगा।
भंवरकुआं, इंदौर
#IndorePolice #Bhanwarkuan #PoliceSearch #CrimeNews #IndoreNews
इंदौरपुलिस भंवरकुआं सर्चिंगअभियान पुलिसकार्रवाई इंदौरन्यूज
Indore, Indore | Oct 8, 2026