कैसरगंज: कैसरगंज इलाके में 6 वर्षीय मासूम की हत्या मामले में CO कैसरगंज ने घटनास्थल का लिया जायजा, परिजनों से की वार्ता
कैसरगंज इलाके के एक गांव की रहने वाली 6 वर्षीय मासूम बुधवार से लापता थी जिसका शव गुरुवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में मिला था। परिजनों ने गांव के ही रहने वाले तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए हत्या किए जाने के गंभीर आरोप लगाए थे। शुक्रवार को सीओ कैसरगंज ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों से वार्ता कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।