कैसरगंज: बेड़नापुर के पास आवारा जानवर से टकराकर बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, उपचार हेतु लाया गया अस्पताल
बेड़नापुर के पास बाइक सवार आसिफ अपने घर वापस बाइक से आ रहा था। तभी आवारा जानवर से भिड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल बाइक सवार का अस्पताल में इलाज चल रहा है, हालत स्थिर बनी हुई है।