कैसरगंज: गड़रियनपुरवा मे खेत में मवेशियों के चरने से मना करने पर कहासुनी के बाद दबंगों ने की पिटाई घटना में 3 लोग हुए घायल
पालतु मवेशियों के झुंड ने एक महिला के खेत में लगी गेहूं की फसल को चर डाला। भनक लगने पर महिला व उसका बेटा खेत की ओर दौड़े। खेत से मवेशियों को हांकने के दौरान लाठी डंडों से लैस हमलावरों ने मां बेटे की बेरहमी से हमले कर धुनाई कर दी। घायलों को थाने लाए जाने पर सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।