कैसरगंज: तहसील क्षेत्र कैसरगंज में 24 घंटे से लापता एक बालिका का गन्ने के खेत में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कैसरगंज तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 6 वर्षीय बालिका बुधवार की दोपहर से लापता थी। बृहस्पतिवार को उसका शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।