कैसरगंज: किसान दिवस पर जरवल निवासी गुलाम मोहम्मद को डीएम ने किया सम्मानित
राजभवन में यूपी की गवर्नर एवं मुख्यमंत्री द्वारा जरवल के प्रगतिशील किसान को टिश्यू कल्चर केला, एप्पल् बेर की अच्छी पैदावार के लिए अंगवस्त्र व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। आज किसान दिवस के अवसर पर जरवल के प्रगतिशील किसान को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र भेंट कर किसान को सम्मानित किया।