जहाज़पुर: पंडेर में लाखों की चोरी, चोरों ने दो बाइक भी की चुराई
पंडेर में लाखों की चोरी, दो बाइक भी ले गए चोर पंडेर कुम्हारों के मंदिर के सामने एक मकान के ताले तोड़कर चोर करीब 5 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। मकान मालिक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। चोरों ने मोहल्ले से दो मोटरसाइकिल भी चुरा ली। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।