सिंगरौली: आप ने भाजपा की वादाखिलाफी को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, सुशासन को बताया कुशासन
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रतीभान साकेत के नेतृत्व में आप ने भाजपा के वादा खिलाफी को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। और अपनी 19 बिंदुओं को लेकर मांग पत्र सौपा और जवाब मांगा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने सुशासन को कुशासन बताया है। जवाब न देने पर उग्र आंदोलन की बात कही है।