सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र में कार बैक करते समय हादसा, 4 माह के मासूम की मौत
25 दिसम्बर 3.30 पर मोरवा थानांतर्गत न्यू मछली मण्डी मोरवा के पास स्वीफ्ट डीजायर कार बैक करते वक्त जमीन पर कंबल में सो रहे 4 माह के मासुम की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार बताया गया। मोरवा पुलिस ने मामले को शांत करा कर जांच में जुटी हुई है।