सेवा सेतु शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचें शासन की योजनाओं का लाभ
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाले सेवा सेतु शिविर की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का सुलभ लाभ उपलब्ध कराया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं जनदर्शन से प्राप्त लंबित प्रकरणों के समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण, बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई क्षति के आकलन तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्यवाही की समीक्षा की गई।
इसके साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, विद्युत सबस्टेशन निर्माण, अपार आईडी एवं जाति प्रमाण पत्र निर्माण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva
16 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 29, 2026