पशु सुरक्षा और संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान पर जोर
कोण्डागांव में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में पशुओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं पशु क्रूरता की रोकथाम को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर ने पशु प्रेमियों एवं पशु कल्याण से जुड़े लोगों को साझा मंच से जोड़कर पशुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने पशुपालकों को अपने मवेशियों को खुले में नहीं छोड़ने के लिए प्रेरित करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता बताई।
सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विचरण करने वाले मवेशियों की रोकथाम के लिए नगर पालिका को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार और उनके संरक्षण के लिए विभागीय समन्वय से आवश्यक गतिविधियां संचालित करने पर भी चर्चा हुई।
#Kondagaon #AnimalWelfare #पशु_कल्याण #पशु_संरक्षण
22 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 29, 2026