जमुई: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंदरी के प्रभारी के साथ रंगदारी नहीं देने पर हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | May 13, 2026 उत्क्र0 मध्य वि0 कुंदरी के प्रभारी अनुज कुमार के साथ गांव के दबंग लोगों द्वारा गाली- गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित प्रभारी ने डीईओ को आवेदन देने के बाद टाउन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना में आवेदन देने का वीडियो बुधवार को दिन के 11:00 बजे सामने आई है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है