कंडाघाट: वाकनाघाट में बाइक पर खड़े होकर युवती फिल्मी स्टाइल में कर रही थी सफर, पुलिस कर रही है जांच
सोलन में आए दिन बाइक और गाड़ियों को चलाते हुए चालकों द्वारा स्टंटबाजी करने के वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला कंडाघाट के वाकनाघाट से भी पेश आया है जहां पर एक युवती चलती बाइक पर खड़ी नजर आ रही है। बाइक एक युवक चला रहा है जबकि युवती बाइक के पीछे खड़े होकर फिल्मी स्टाइल में पोज़ दे रही है। अगर बाइक सवार अचानक ब्रेक लगाता तो युवती सड़क पर गिर सकती थी।