कंडाघाट: चायल के टिबरु गांव में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, एक ही परिवार के 4 लोग हुए घायल
रविवार को हिमाचल के पर्यटन नगरी चायल से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां घूमने आए पर्यटकों की खुशियां एक हादसे में तब्दील हो गईं। जानकारी के अनुसार चायल के टिबरु गांव के पास एक गाड़ी के पलटने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। यह लोग अंबाला से घूमने आए हुए थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी दलदल भरी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई।