कंडाघाट: मानसून सीजन में उपमंडल में पीडब्ल्यूडी विभाग अलर्ट, जगह-जगह पर मशीनरी की गई तैनात: शुभम अग्रवाल, SDO PWD विभाग
मानसून सीजन को लेकर कंडाघाट सबडिवीजन में पीडब्ल्यूडी विभाग मुस्तेदी से कार्य कर रहा है। एसडीओ शुभम अग्रवाल ने बताया कि मानसून सीजन के लिए पहले से ही डीसी सोलन के निर्देशों पर उपमंडल में तैयारी कर ली गई थी। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में मशीनरी को भी जगह-जगह पर तैनात किया गया था ताकि बारिश होने के दौरान यदि सड़कें बंद होती है तो उसे समय रहते खोला जाए।