कंडाघाट: इस वर्ष के अंत तक निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल कंडाघाट का कार्य पूरा करने के दिए HM धनीराम शांडिल ने निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल कण्डाघाट का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों तथा ठेकेदार को इस वर्ष के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की भर्ती चरणबद्ध आधार पर की जा रही है और दूर-दराज व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।