कंडाघाट: साल 2024 में कण्डाघाट में एक दुकानदार पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, आगामी जांच जारी
कण्डाघाट पुलिस ने एक दुकानदार पर हमला करने के मामले में आरोपी विन्देश कुमार उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 20 सितंबर 2024 को हुई थी, और इसकी शिकायतअजय सिंह ने पुलिस थाना कण्डाघाट में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के अनुसार उस दिन अजय सिंह अपनी दुकान पर थे, तभी विन्देश उर्फ सन्नी डंडा लेकर उनकी दुकान पर आया और इनके साथ मारपीट की थी।