बक्सर: बक्सर में पेंशनर्स एसोसिएशन का धरना, ₹6 हजार मासिक पेंशन समेत 7 सूत्री मांगें रखीं
Buxar, Buxar | Jul 15, 2025 बक्सर जिला पेंशनर्स एशोसिएशन के बैनर तले बक्सर नगर भवन के समक्ष पेंशनधारियों ने अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन अखिल भारतीय पेंशनर फेडरेशन के आह्वान पर देशभर के 600 जिलों में एक साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र भी सौंपने की बात कही।