बक्सर: रोटरी बक्सर ने आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय को गोद लिया, छात्रों को साइकिल और स्कूल बैग दिए, बच्चे खुश
Buxar, Buxar | Jul 15, 2025 रोटरी बक्सर द्वारा जिले में लगातार सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं इस क्रम में नगर के आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय को गोद लिया गया है. जिसके तहत विद्यालय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को 2:00 बजे अपराह्न में विद्यालय के पांच बच्चियों को पांच साइकिल मुहैया कराया गया है. वही विद्यालय के 21 छात्र-छात्राओ को स्कूल बैग उपलब्ध कराया गया है