बक्सर: 6 सेमी/घंटे की रफ़्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 30 पंचायतों में बाढ़ का खतरा
Buxar, Buxar | Jul 15, 2025 बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रामरेखा घाट की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। विवाह मंडप तक पानी पहुंच गया है। मंगलवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर 57.80 मीटर पर है। चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर और खतरे का निशान 60.32 मीटर है। नदी 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।