बक्सर: सावन की पहली सोमवारी पर बक्सर के रामेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
Buxar, Buxar | Jul 14, 2025 सावन के पावन माह की पहली सोमवारी पर जिले का हर कोना महादेव की भक्ति और भगवा वस्त्र का नजारा दिखा। अहले सुबह से ही श्रद्धालु कांवड़ियों के जयकारों से नगर और गांव के शिवालय गुंजायमान हो उठे। सुबह लगभग 9 बजे बक्सर रामरेखा घाट स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बता दे की सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धाल पूजा करने के लिए पहुंचते रहे।