पोड़ैयाहाट: मुखिया पर सरेआम फायरिंग के बाद स्वतः स्फूर्त बंद रहा पोड़ैयाहाट बाजार,शुक्रवार को भी होगी बंदी, नहीं लगेगा साप्ताहिक हाट
मुखिया अनुपम भगत पर सरेआम फायरिंग के बाद गुरुवार को पोड़ैयाहाट बाजार स्वतः स्फूर्त बंद रहा। शुक्रवार को भी बाजार बंद रखने और साप्ताहिक हाट नहीं लगने देने की चर्चा है।पोड़ैयाहाट मुख्य चौक स्थित बजरंगबली परिसर में ग्रामीणों की एक अहम बैठक आज देर शाम आयोजित की गई जिसमें संवैधानिक तरीके से दोषियों पर कार्रवाई होने तक लगातार विरोध करने का भी निर्णय लिया गया है।