भाजपाई से बसपाई बने ‘भरत भैया’, मधुबन से 2027 की चुनावी हुंकार
बोले, “मधुबन बदल रहा है, तड़प रहा है… अब बदलाव होकर रहेगा!”
मधुबन, मऊ: सियासत के चुनावी मैदान में एक नया मोड़ सामने आया है। भाजपा से बसपा में आए भरत भैया ने मधुबन विधानसभा क्षेत्र से 2027 के लिए जोरदार चुनावी हुंकार भर दी। बसपा के मुख्य कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा ने उन्हें मधुबन विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया।
उन्होंने कहा: “मधुबन बदल रहा है और तड़प रहा है। अब मधुबन को सिर्फ आश्वासन नहीं, व्यवस्था में बदलाव चाहिए।”
वहीं बसपा के मुख्य कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही मधुबन की सियासत में बसपा ने अपना चुनावी मोर्चा खोल दिया है।
कार्यक्रम में मुख्य कोऑर्डिनेटर हरिश्चंद्र गौतम, मुख्य मंडल प्रभारी आजमगढ़ प्रोफेसर इंदु चौधरी, इंदल राम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, मुख्य कोऑर्डिनेटर आजमगढ़ मदन राम, विनोद सेहरा, सत्यप्रकाश जायसवाल, संतोष राम, गुलाब चंद्र, जयश्री राव, दीपक कुमार, निर्भय कुमार, दिलीप कुमार और मोहन प्रधान समेत अनेक बसपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
“ मधुबन की सियासत में बदलाव का दावा:भरत भैया की एंट्री से 2027 का चुनावी रण अभी से गरम!”
“तीन महीने में व्यवस्था बदलने का दावा… अब देखना होगा भरत भैया की हुंकार मधुबन की सियासत में कितना असर डालती है!”
#followerseveryone #fb #nonfollowersviewers
#भरतभैया #मधुबन #विधानसभा #मऊ #बसपा #BSP #2027चुनाव #भरत_भैया #election #बीजेपी #चुनावीहुंकार #सियासत