चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर लपकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शहर के युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ शहर के युवाओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए अपनी मांग रखी। युवाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व विख्यात चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर स्वीकृत गार्ड होने के बावजूद कुछ लपकों का आतंक बढ़ गया है। वह पर्यटकों से घूमने के बहाने मनचाहा पैसा लूटते हैं, ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।