चित्तौड़गढ़: बेगूं के युवक ने रतलाम जिले में तंत्र विद्या से गड़ा धन निकालने का झांसा देकर 3 महिलाओं को बनाया हवस का शिकार
रतलाम जिले में बेगू के एक युवक ने तंत्र विद्या से गड़ा धन निकालने का झांसा देकर मां बेटी सहित एक ही परिवार की तीन महिलाओं के साथ रेप कियाl पता चलने पर परिजनों के साथ गांव के लोगों ने पिटाई कर उसे आलोट पुलिस के हवाले कर दियाl आरोपी का नाम 40 वर्षीय बलवीर पुत्र महावीर वैरागी के रूप में सामने आयाl आरोपी एक सप्ताह से पीड़ित के घर में ही ठहरा हुआ था।