चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ आयकर विभाग के कार्यालय के बाहर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा किया गया विरोध व धरना प्रदर्शन
चित्तौड़गढ़ आयकर विभाग कार्यालय के बाहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में मंच पर बैठे सभी कांग्रेस के वक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ तंज कसे और कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को केंद्र सरकार खत्म करना चाहती है। कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करना को लेकर लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी।