चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट चौराहे पर लोधा समाज के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर लोधा समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। कलेक्ट्रेट चौराहे पर नारेबाजी करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन। ज्ञापन में बताया गया कि लक्ष्मीपुर गांव में 10 से 15 असामाजिक तत्व है, जो की त्यौहार व सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पीकर आते हैं और लोगों को मारने की धमकियां देते हैं, ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो।