चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक के पद पर सुधीर जोशी ने संभाला पदभार । चित्तौड़गढ़ में आज सोमवार को राजसमंद से ट्रांसफर होकर आए पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने पदभार ग्रहण किया है । हाल ही में जारी हुई तबादला सूची में चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक राजेंद्र दुष्यंत की जगह पुलिस अधीक्षक के पद पर सुधीर जोशी को लगाया गया है ।