घाघरा: शिक्षा विभाग कार्यालय में सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापकों को टैब वितरित किए गए
Ghaghra, Gumla | Mar 11, 2025 घाघरा शिक्षा विभाग कार्यालय में झारखंड सरकार शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापकों के बीच टैब का वितरण किया गया। इस क्रम में शिक्षा विभाग की बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने शिक्षकों के बीच टैब बांटा।वही बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने कहा कि सरकार द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के 125 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच टैब का वितरण किया गया है