जमुई: महाकुंभ से लौट रहे पुत्र के साथ जमुई के पशु चिकित्सक सहित तीन लोगों की कैमूर में दुर्घटना में हुई मौत, चार की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Feb 23, 2025 महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे जमुई के पिता- पुत्र सहित तीन लोगों की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बिहार के कैमूर जिले की शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे की है। परिवार वालों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह 10:00 बजे हुई है। उंसके बाद शव को लाने के लिए परिजन जमुई से कैमूर के लिए रवाना हो गए।