जमुई: थाने के सामने शराब के नशे में शराबी ने किया हंगामा, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 23, 2025 रविवार की दोपहर 3 बजे टाउन थाना के सामने गिरीश टॉकीज रोड़ में शराब के नशे में धूत एक शराबी घंटों हंगामा करता रहा। इतने नहीं बल्कि शराब के नशे में धूत शराबी आने जाने वाले लोगों के साथ हाथपाई करते देखा गया। जब इसका विरोध उसकी पत्नी ने किया तो उसके साथ भी मारपीट की जिसका वीडियो भी सामने आया है।