पडरौना: दुदही ब्लॉक के पास ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की हालत गंभीर
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवा डीह निवासी 3 बाइक सवार घर से तमकुही जा रहें तीन बाइक सवारों को दुदही ब्लॉक के पास ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि समीर पुत्र शाबीर, अरसद पुत्र मोहम्मद हुसैन अली और गोलू पुत्र बिंदू गंभीर रूप से घायल हो गए। दो प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है।