पडरौना: कुशीनगर में सर्जिकल स्ट्राइक की खुशी, मुस्लिम समाज ने तिरंगा लहराकर और पटाखे फोड़कर मिठाई बांटकर मनाया जश्न
कुशीनगर जिले से एक सकारात्मक और गर्व से भरी तस्वीर सामने आई है। शुक्रवार जुमे की नमाज़ के बाद रामकोला नगर की जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर खुशी जाहिर की। लोगों ने पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बाँटी और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारे भी गूंजे।