पडरौना: कुशीनगर जिला सत्र न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में 1 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 6 जोड़े फिर से मिले
शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक कुशीनगर जिला सत्र न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर कुल 1,08,083 मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के तहत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।