पडरौना: सिधुआँ बांगर भाठ के ग्राम प्रधान विनोद मद्धेशिया ने रक्तदान कर युवती की बचाई जान, सराहनीय पहल बनी चर्चा का विषय
कुशीनगर से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। सिधुआँ बांगर भाट गांव के ग्राम प्रधान विनोद मद्धेशिया ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गंभीर रूप से बीमार युवती को समय पर रक्तदान कर उसकी जान बचा ली। जैसे ही ग्राम प्रधान को जानकारी मिली कि उनके गांव की एक युवती रक्त की कमी से जूझ रही है, वे देर किए बिना शनिवार को कुशीनगर जिला अस्पताल पहुंचे और स्वयं रक्तदान किया।