पडरौना: गोरखपुर से परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की अकबरपुर चौराहे पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गोरखपुर से परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना यूपी के कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सिकटा मार्ग अकबरपुर चौराहे पर बीते शुक्रवार को हुई। हादसे में दोनों युवक—विशाल मद्धेशिया और विवेक कुमार—अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जिनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों का हुआ पीएम