पडरौना: हरपुर NH 28 पर बाइक सवार को ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव का करवाया पीएम
देवरिया के बसंतपुर बैतालपुर निवासी 55 वर्षीय कैलाश सिंह पुत्र मगनू पट्टीदार चंद्रभान सिंह पुत्र सुक्खू सिंह के साथ महाराजगंज जिले के निचलौल से निमंत्रण देकर घर वापस आ रहे थे कि बीते दिन हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरपुर NH 28 हाटा- कप्तानगंज मार्ग पर बाइक सवार कैलाश सिंह और चंद्रभान सिंह को ट्रेलर टक्कर मारकर रौंद दिया जिससे कैलाश सिंह की मौके पर ही हुई मौत