ग्वालियर में स्पा-सैलून पर पुलिस का छापा, संचालक समेत कई युवक-युवतियां हिरासत में...
ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत के बाद एलमेक्स स्पा एंड सैलून पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने संचालक समेत मौके पर मौजूद कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चेकिंग व कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।