एक्सीडेंट के बाद सड़क पर भिड़े दो युवक, चाबी निकालने को लेकर हुआ विवाद; लात-घूंसों की बरसात...
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में मामूली सड़क हादसे के बाद बाइक और एक्टिवा सवार दो युवकों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद बाइक की चाबी निकालने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक्टिवा सवार युवक ने बुलेट सवार युवक पर लात-घूंसों से हमला कर दिया।