ग्वालियर में मामूली बात पर भिड़े दो युवक, बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे...
ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतगंज में मामूली बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।