पूरनपुर: भीम आर्मी एकता मिशन कार्यालय में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने संविधान बचाओ महारैली को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पूरनपुर नगर में स्थिति भीम आर्मी एकता मिशन कार्यालय पर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप भार्गव ने 26 नवंबर को होने वाली संविधान बचाओ महारैली को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस सरकार में अल्पसंख्यक को टारगेट किया जा रहा है और फर्जी मुकदमें दर्ज कर बेगुनाह लोगों को जेल भेजा जा रहा है। पर उनकी आवाज उठाने वाला कौई नहीं है।