पूरनपुर: शांतिपुरम कॉलोनी के पास अनियंत्रित होकर कार खाई में घुसी, 5 लोग हुए घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की शांतिपुरम कॉलोनी के पास में शनिवार को कार चालक कार लेकर जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार पीलीभीत साइड में जा रही थी और कार में चालक सहित पाँच लोग सवार थे। कार सवार सभी लोगों को चोटें आई राहगीरों की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल बड़ा हादसा होने से टल गया।