पूरनपुर: समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर सीएमओ ने व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पीलीभीत सीएमओ आलोक कुमार के द्वारा शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान महिला बोर्ड इमरजेंसी वार्ड डाक्टर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी डाक्टर अपने कक्ष में मरीजों को देखते हुए मिले इस दौरान अस्पताल के कोनों में फैली गंदगी को नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।