पूरनपुर: धनाराघाट जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, एक दिन पूर्व घर से निकला था युवक
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के रहने वाले तारक पुत्र अभिमन्यु बताया जा रहा है कि शुक्रवार को घरेलू कलह होने के चलते घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। शनिवार दुसरे दिन भी परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि धनाराघाट के पास में स्थित जंगल में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।