रायबरेली: रायबरेली गल्ला मंडी सहित शहर की तस्वीरों ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोली, स्मार्ट सिटी बनाने के दावे हुए फेल
Raebareli, Raebareli | Aug 20, 2026
19 अगस्त बुधवार की रात्रि 10:00 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के अंदर नगर पालिका की साफ सफाई और जल निकासी की पोल खोल दी है। शहर की गलियों में भरा पानी जहां राहगीरों को निकालने व आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चार पहिया वाहन तो किसी तरह निकल जाते हैं परंतु दो पहिया हुआ पैदल चलने वाले लोगों को रास्ता बदलने की मजबूरी बन जाती है।