गोरखपुर: बांसगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुंच गोरखपुर प्रेस क्लब बीजेपी नेता पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भिटहाँ का रहने वाला लोकेश कुमार शुक्ला आज गोरखपुर प्रेस क्लब पर पहुंचा। उसने बताया कि बीजेपी नेता अपने साथियों के साथ मेरी जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से पक्का निर्माण कार्य कर रहे हैं। जबकि सिविल जज बांसगांव के न्यायालय से स्तगन यानी स्टे आदेश पारित है। इसके बावजूद भी पुलिस कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है।